AC के फिल्टर को कितने दिन में साफ करना चाहिए? ये गलती बर्बाद कर देगी आपका महंगा एसी
AC के फिल्टर को कितने दिन में साफ करना चाहिए? ये गलती बर्बाद कर देगी आपका महंगा एसी अगर आप के घर में एयर कंडीशनर लगा है या फिर आप एक नया एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। दरअसल कई लोग एसी के साथ बड़ी गलती कर बैठते है जिससे बीच सीजन में ही एयर कंडीशनर खराब हो जाता है। आपको अपने एसी के फिल्टर की सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। फाइल फोटो एसी फिल्टर को साफ रखकर आप कूलिंग को मेंटेन रख सकते हैं।
मई के महीने की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ भीषण गर्मी की भी पड़ने लगी है। वैसे तो सामान्य गर्मी के दिनों में कूलर से भी काम चल जाता है लेकिन, जब पारा 40 डिग्री के ऊपर हो तो एयर कंडीशनर ही काम आता है। एसी तपतपाती गर्मी से बचन में बड़ी मदद करती है। अप्रैल के महीने से ही कई घरों और ऑफिस में एयर कंडीशनर चलने लगे हैं। अगर आपने भी घर में एसी चलाना शुरू कर दिया है तो यह खबर आपके बेहद काम आने वाली है।
गर्मी के दिनों में एसी एक प्रमुख जरूरी अप्लायंस बन चुका है। पूरे सीजन एयर कंडीशनर ठीक से काम करता रहे इसके लिए हमें इसकी देखभाल की भी जरूरत पड़ती है। अगर आप एसी को अच्छे से मेंटेन करते हैं तो आपकी एसी कूलिंग भी अच्छा देगी और साथ ही यह कई सालों तक आपको गर्मी से राहत देती रहेगी। आइए आपको एसी फिल्टर के मेंटिनेंस के बारे में एक जरूरी जानकारी देते हैं।
ठंडी हवा देने में करता है मदद एसी की ठंडी हवा सभी को अच्छी लगती है लेकिन यह तभी तक अच्छी ठंडी हवा दे सकता है जब तक इसका फिल्टर अच्छे से काम करेगा। कई लोगों को एसी के फिल्टर की सफाई के बारे में काफी कंफ्यूजन होता है।
