Skip to content
Bela Marg choraha, Surendra Nagar Aligarh, Uttar

Business hours

MISHRA COOL SERVICING ALL AC SERVICE CENTER

Monday
10am-7pm
Tuesday
Closed
Wednesday
Closed
Thursday
Closed
Friday
12am-5pm
Saturday
10:30am-7pm
Sunday
10:30am-3pm

You can anytime during the day with your query.

+919997951666

फीस समय की या अनुभव की?

फीस समय की या अनुभव की? . एक कस्टमर का एसी खराब हो गया। लाख कोशिशों के बावजूद कोई इंजीनियर उसे ठीक नहीं कर सका। फिर किसी ने एक टेक्नीशियन का नाम सुझाया जिसे इस तरह के काम का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव था। उसे बुलाया गया। टेक्नीशियन ने वहां पहुंचकर एसी को पूरा ऊपर से नीचे तक बहुत ध्यान से निरीक्षण किया। सब कुछ देखने के बाद टेक्नीशियन ने अपना बैग उतारा और उसमें से एक छोटा सा हथौड़ा निकाला। फिर उसने एसी के कंप्रेसर पर एक जगह हथोड़े से धीरे से खटखटाया। और कहा कि अब एसी चालू करके देखें। और सब हैरान रह गए जब एसी फिर से चालू हो गया। इंजन ठीक करके टेक्नीशियन चला गया। कस्टमर ने जब टेक्नीशियन से एसी की मरम्मत करने की फीस पूछी, तो टेक्नीशियन ने कहा- 1000 रुपए। "क्या?!" कस्टमर चौंका। "आपने लगभग कुछ नहीं किया। मेरे आदमियों ने मुझे बताया था कि तुमने एक हथोड़े से एसी पर सिर्फ थोड़ा सा खटखटाया था। इतने छोटे काम के लिए इतनी फीस? आप हमें एक विस्तृत बिल बनाकर दें।" टेक्नीशियन ने बिल बनाकर दे दिया। उसमें लिखा था: हथौड़े से खटखटाया: 2 बार कहां और कितना खटखटाना है: 1000 रूपये फिर टेक्नीशियन ने कस्टमर से कहा - अगर मैं किसी काम को 30 मिनट में कर देता हूं तो इसलिए कि मैंने 30 साल यह सीखने में लगा दिए कि उसे 30 मिनट में कैसे किया जाता है। मैंने आपको 30 मिनट नहीं दिए, इतने समय में मेरे 30 वर्षों का अनुभव दिया है। फीस कितना समय लगा उसकी नहीं मेरे अनुभव की है। कस्टमर बहुत शर्मिंदा हुआ और उसने ख़ुशी ख़ुशी टेक्नीशियन को उसकी फीस दे दी। . तो किसी की विशेषज्ञता और अनुभव की सराहना करें... क्योंकि ये उनके वर्षों के संघर्ष, प्रयोग, मेहनत और आंसुओं का परिणाम हैं।

MANOJ MISHRA MISHRA COOL SERVIC

फीस समय की या अनुभव की?

Next posts